Showing posts with label Two Planet. Show all posts
Showing posts with label Two Planet. Show all posts

Tuesday, 6 January 2015

lal-kitab-page-no-813

lal-kitab-page-no-813


सूरज शनीच्चर रवि शनि दो इकठ्ठे बैठे, झगड़ा कोई नहीं करता हो
वज़ह किसी हों जब कभी लड़ते, बुध ज़हर आ भरता हो
नतीज़ा वही जो रवि हो टेवे, शनि शक्की-ही होता हो
झगड़ा दोनों का लंबा बढ़ते(१), नीच राहु बद मंगल हो
आग़ वकुवे कीमत कौड़ी, चीजें शनि सब मंदी हो
शनि जलावे ताक़त बदनी, रवि सेहत ज़िस्मानी को
काम उत्तम ज़र चांदी होगा, हालत तालीमी फलता हो
बुध साथी से दोनों उम्दा, असर उत्तम सब करता हो

   दुश्मन ग्रहों (शुक्र पापी) के साथ बैठा हुआ सूरज (ख्वाह किसी भी घर में हो) उस साथ बैठे हुए दुश्मन ग्रह(२) की उस ख़ाना के मुतल्लिका अश्या पर बुरा असर देगा | ऐसी हालत में 22 से 45 साला उम्र के दरमियान दुश्मन ग्रह अपनी अपनी मियाद पर बुरा असर देंगे | दुश्मन ग्रह को बज़रिया बुध की पालना नेक कर लेना मुबारक होगा | अगर सूरज के दोस्त (चन्द्र मंगल बृहस्पत) भी साथ ही हों तो दोस्तों की मुतल्लिका अश्या पर मंदा असर होगा, दुश्मन बचा रहेगा |


१) सूरज शनिच्चर मुश्तरका में जब जहाँ और कहीं भी दो में से किसी का फल ख़राब हो तो टेवे में 22 या 36 साला उम्र तक राहु भी मंदा और मंगल बद का असर देगा | इश्क व मोहब्बत या मिटटी की पूजना बहाना होगी | बददियानती से शुक्र बर्बाद होगा |

२) अश्या मुतल्लिका सूरज शनिच्चर पेज नंबर 815 पर दर्ज़ है बंदर और बये की दास्तान    बारिश ज़ोर की हो रही थी और बया अपने घोंसले में बैठ रहा था | बंदर तकलीफ़ में उसी दरख्त पर चिड़ चिड़ चें चें कर रहा था | बये ने वक्त से पहले घोंसला बनाने की बंदर को नसीहत की तो उस आली दिमाग ने बये का घोंसला ही बर्बाद कर दिया | हू-ब-हू ऐसे प्राणी की क़िस्मत जब वह अपनी मदद के लिए किसी तरफ़ हाथ बढ़ाए तो सांप अपने ज़हरीले दांत से सब कुछ बर्बाद कर ही देगा | ख़ाली बुध का बेमानी असर होगा जो बुध की ताकत आम इल्म तालीम मुराद होगी और जिस में शनि का मंदा फ़ल भी शामिल होगा | (ख्यालात की आज़ादी-मौक़ा के मुताबिक़ फ़ौरन लट्टू की तरह बदल जाने वाला होगा) असर का वक्त बुढ़ापे से मुतल्लिका होगा | सूरज-चन्द्र और बृहस्पत उत्तम फल देंगे | दोनों ग्रह वासे धन दौलत 46 साला उम्र तक मुश्तरका होंगे और शनिच्चर उस मिलावट में 2/3 हिस्सा होगा | दोनों ग्रह वासे वालिद की उम्र 40 साला उम्र तक मुश्तरका होंगे और शनिच्चर उस मिलावट में 1/2 हिस्सा होगा | दोनों ग्रह वास्ते दुनियावी सुख 34 साला उम्र तक मुश्तरका होंगे और शनिच्चर उस मिलावट में 1/3 हिस्सा होगा |